जांजगीर-चांपा । बलौदा से नैला मेन रोड तक नो एंट्री फिर से लागू करने की मांग को लेकर विधायक व जिपं सभापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। साथ ही कलेक्टर को नो एंट्री पहले की तरह फिर से लागू करने की मांग की गई। बलौदा से नैला मार्ग तक नो एंट्री में बदलाव होने से क्षेत्र के जनताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। यहां कलेक्टर के मिलने विधायक ऑडिटोरियम पहुंच गए। जहां कलेक्टर से फिर से बलौदा पहित नैला मेन रोड में फिर से नो एंट्री
चक्काजाम व न्यायालय जाने की दी चेतावनी
जिपं सभापति कुसुम कमल साव ने भी सुबह 6 से रात 10 बजे बलौदा से नैला मेन रोड में नो एंट्री लागू करने की मांग की गई। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मांग पर विचार नहीं किया गया तो मेन रोड में चक्काजाम किया जाएगा। साथ ही न्यायालय जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा मजाक बनाकर रखा है, आम लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। वहीं विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।
की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने विधायक को समिति गठित कर निर्णय लेने की बात कहते लालीपोती कर दिया। इतने में विधायक इस आश्वासन के बाद बैरंग लौट गए। मांगों में सडक़ चौड़ीकरण व नो एंट्री पुन: लागू करने का ज्ञापन अपर कलेक्टर एसपी वैद्य को सौपा।