
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहन सिंह कोराम व बेस्ट कैच का पुरस्कार गोरेलाल
चरचा कालरी। 75 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय श्रमवीर स्टेडियम परिसर में जिला अधिवक्ता संघ कोरिया के द्वारा सद्भभावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया यह मैच न्यायाधीश इलेवन विरुद्ध अधिवक्ता इलेवन के मध्य खेला गया कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्प हार से किया गया इसके पश्चात खिलाडिय़ों का परिचय के उपरांत स्टेडियम में खड़े होकर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन किया गया।
सद्भावना क्रिकेट मैच के दौरान माननीय आनंद कुमार ध्रुव जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरिया, विनय कुमार प्रधान अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री सुनीता साहू अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश एमसीवी जिला मुकेश कुमार पात्रे अपर सत्र न्यायाधीश, , मोहन सिंह कोराम मुख्य न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट ,माननीय मोहम्मद जहांगीर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 ,मनोज कुमार कुशवाहा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 चिरमिरी, राजेश कुमार खलखो ,अमन तिग्गा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2, बैकुंठपुर श्रीमती श्रुति दुबे सी.जे.एम एमसीवी जिला ,आस्था यादव व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी महेंद्रगढ़, वीरेंद्र सिंह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोरिया वासुदेव मोहंती अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरिया ,भरत लाल कश्यप पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कोरिया, अजय सिंह मृत्युंजय तिवारी सचिव अधिवक्ता संघ कोरिया, रामरेखा प्रसाद साहू ,अजय सिंह ,रविंद्र कुमार सिंह, महेश शर्मा ,जितेंद्र नाथ यादव, संजय जयसवाल ,आर.पी. कुशवाहा, सुल्तान अंसारी, उद्भव शुक्ला सहित काफी संख्या में अधिवक्ता एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे जिला सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव ने अपने उद्बोधन मे गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए पहाडिय़ों से घीरे श्रमबीर स्टेडियम का लोकेशन बहुत ही शानदार है सद्भावना मैच की विजेता एवं उपविजेता दोनों ही टीमों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। सद्भावना मैच में अधिवक्ता इलेवन ने 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए जबकि न्यायाधीश इलेवन की टीम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया सद्भावना मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यायाधीश मोहन सिंह कोराम व बेस्ट कैच लेने का पुरस्कार गोरेलाल यादव अधिवक्ता को दिया गया कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन वरिष्ठ अधिकता भारत लाल कश्यप एवं महेश शर्मा के द्वारा किया गया मैच में निर्णायक के रूप में विक्की सोमैंन मेथी ,मृत्युंजय मिश्रा,भूपेंद्र यादव उपस्थित थे।





















