न्यूयॉर्क में टीम इंडिया का भव्य स्वागत, भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने की मेहमान नवाजी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। भारतीय टीम फिलहाल न्यूयॉर्क में है और अमेरिका के खिलाफ अपने तीसरे मैच के लिए तैयारियां कर रही है। मंगलवार को इस मैच से पहले टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास का दौरा किया। इस दौरान एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। कमांडर राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन और महावाणिज्य दूत बिनया प्रधान ने टीम का स्वागत किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय प्रवासी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। यह पहली बार है जब टीम इंडिया न्यूयॉर्क में क्रिकेट खेल रही है और पहली बार अमेरिका में विश्व कप खेल रही है।

RO No. 13467/11