
मुंबई। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। वर्ली के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं ने मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
वही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक शोक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरा दुख है।
रतन टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयां दीं: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने अथक प्रयासों और प्रगतिशील दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयां दीं।
मुकेश अंबानी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। रतन टाटा के स्वर्गवास पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार दिया है।