
अकलतरा। नगर के थाना रोड में मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति नगर में विगत 43 वर्षों से नवरात्रि पर दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना कर रही है। मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति के राजू अरोरा व अशोक माखीजा ने बताया कि नगर के थाना रोड में सन 1981 से लगातार दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाने के साथ-साथ दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन सुबह-शाम माता की मंगल आरती करने के साथ पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जा रहा है। नवरात्रि पर रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवमी के दिन दुर्गा पंडाल स्थल में भंडारा का आयोजन करने के साथ-साथ नगर के लोगों प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। दुर्गा उत्सव के आयोजन में डॉ. एके गुईन, डॉ. रामायण सिंह, कांति माखीजा, नवीन कसेर, श्रीनिवास जैन, अनिल चंद्राकर, भविष्य चंद्राकर, रूपेश जैन, राजेश अग्रवाल, दिलीप सलूजा, नीरज माखीजा, अभिषेक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल समेत मोहल्ले के सभी लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

















