पटाखा फोडऩे से मना करने पर युवक पर टांगी से हमला, दो गिरफ्तार

बाराद्वार । पटाखा फोडऩे से मना किया युवक के सिर पर टांगी से वार कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपित युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले का एक अन्य आरोपित फरार है। मामला बाराद्वार थाना का है। पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर को मनीष चौरसिया, नारायण ऊर्फ राजुकमार यादव एवं धनीराम मारकण्डें तीनों जिला सहकारी बैंक बाराद्वार के पास झालमुडी खा रहे थे। वहीं मुक्ताराजा निवासी राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली वहीं पर पटाखा फोड़ रहा था । पटाखा फूटने से पत्थर का टुकड़ा धनीराम मारकण्डे के चेहरे में आकर लगा। चेहरे में पडऩे से धनीराम ने राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली को पटाखा फोडऩे से मना किया। इस पर राहुल उससे विवाद करने लगा। इसके बाद मनीष चौरसिया तथा नारायण ऊर्फ राजुकमार यादव, धनीराम मारकण्डें तीनों बाराद्वार मंगल भवन गार्डन के सामने सीढी में बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी रात्रि लगभग 8:20 बजे राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली, गौतम महंत एक अन्य लडका भउ तीनों बाइक से आये और राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली ने धनीराम मारकण्डे का कालर पकड कर तुम मुझे पटाखा फोडऩे से मना करने वाले कौन होते हो बोला और एक अन्य युवक धनीराम मारकण्डे के दोनों हाथ को पकड़ लिया। फिर गौतम महंत पीछे से अपने हाथ में रखे टांगी से धनीराम मारकण्डे की हत्या करने की नियत से उसके सिर में हमला कर दिया। जिससे लहूलुहान होकर धनीराम मारकण्डे सीढी के पास जमीन पर गिर गया। मनीष चौरसिया बीच बचाव करने लगा तो उसे भी राहुल ने वहीं पर पडे ईंट के टुकडे से मारा जिससे उसके दाहिनें आंख के पास चोंट आई। पुलिस ने मनीष चौरसिया, नारायण ऊर्फ राजुकमार यादव एवं धनीराम मारकण्डें की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 307,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपित वार्ड क्रमांक 9 बाराद्वार निवासी नवतम दास महंत ऊर्फ गौतम दास महंत राहूल सिंह गोंड ऊर्फ इल्ली पिता समर सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहांसे उन्हेंजेल भेज दिया गया।

RO No. 13467/11