पति पत्नी ने की वृद्ध महिला की हत्या

बलरामपुर। जादू टोना के संदेह पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर साक्ष्य छूपाने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।घटना के 2 माह बाद ग्राम इदरिकला के पहाड़ी जंगल मे मिली थी मृतिका के शरीर की कुछ हड्डियां। थाना चांदो में सूचना प्राप्त होने पर संभावित मृतिका के पुत्र के रिपार्ट पर मर्ग कायम कर की गई जांच। मर्ग जांच पर डीएनए जांच से हुई मृतिका सुखनी देवी की पहचान। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जनवरी 2024 में थाना चांदो में प्रार्थी रामलाल किसान निवासी ग्राम सरुवत झारखंड के द्वारा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके गांव के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इदरिकला के पहाड़ी में मानव हड्डियां मिली है जो करीबन 02 माह पहले लापता हुई उसकी माँ की हो सकती है। प्राप्त सूचना पर थाना चांदो में संभावित मृतिका प्रार्थी की माँ सुखनी देवी की मृत्यु के संबंध में मर्ग क्र. 01/2024 धारा 174 द.प्र.सं. पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मार्ग जांच के दौरान घटनास्थल के पास से बरामद मानव हड्डियों का विधिवत डीएनए परीक्षण करवाया गया जिसमें उक्त हड्डियां मृतिका सुखनी देवी उम्र 70 वर्ष का होना पाया गया। जांच के दौरान गवाहों के कथन पर मृतिका के पड़ोसी कवलदेव नगेसिया पिता नन्हेसर श्रीमती बजंती पति कवलदेव उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सरुवत झरखंड के द्वारा डायन टोनही के शक में हत्या कारित कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतिका के शव को छिपा देना पाए जाने पर उक्त दोनी आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

RO No. 13467/9