पत्नी पर प्राणघातक हमला कर ग्रामीण ने लगाई फांसी

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर निराश्रित पारा में घटित सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। जहां पति ने पत्नी पर टांगी से प्राण घातक हमला कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं पुलिस ने मृतक आरोपित के विरुद्ध हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर निराश्रित पारा निवासी दया दास पिता स्वर्गीय जगतदास पनिका 26 वर्ष ने सात पूर्व सविता से प्रेम विवाह किया था। महिला का पति शराब पीने का भी आदी था। आए दिन शराब पीकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते उन दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति दया दास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी और आवेश में आकर धारदार टांगी से अपनी पत्नी सविता के गले में ताबरतोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर घर के बाहर छोड़ दिया। घटना के बाद दया दास ने स्वयं को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने जब सविता को खून से लथपथ घर के बाहर पड़ा देखा, तो मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपित पति दया दास पनिका ने बंद कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक के चाचा चैन दास की रिपोर्ट पर रामानुजनगर पुलिस ने मृतक आरोपित दया दास के विरुद्ध धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया।

RO No. 13467/11