
कोरबा। बांकीमोंगरा में हंस राज कोसले पिता नर्मदा प्रसाद कोसले उम्र लगभग 28 वर्ष ने गजरा डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दावा किया जा रहा है कि पत्नी द्वारा बच्चे को साथ ले जाने से वह परेशान था। उसने घटना से पहले वीडियो कॉल कर अपनी मां को जानकारी दी और इसी बीच यह कदम उठा लिया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की मां ने अपनी बहु और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए,उन्हे ही अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की मां ने बताया की उनके बेटे ने इस आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व उन्हे वीडियो कॉल किया था जिसमें वह अपनी पत्नी के द्वारा बेटे को ले जाने और लगातार प्रताडि़त करने की बात कह रहा था वह अपनी तकलीफ और अपनी व्यथा को वीडियो कॉल पर बताया जा रहा था और रोए जा रहा था मां उसे चुप कर रही थी इसी दौरान वह छत में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा बनता है और फंदे पर लटक जाता है मृतक की मां वीडियो कॉल पर यह सब देखते हैं और सन् रह जाती है। 9 महीने अपने कोख में पालकर दुनिया में लाने वाली मां अपने पुत्र को मरता हुआ देख बेहद ही दुखी है वह पुलिस से अपने बेटे को न्याय दिलाने गुहार लगा रही है।



























