पदोन्नति की मांगों को उठाएगा बीकेकेएमएस

कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर में कार्यरत कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनको पदोन्नति नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को होने वाले आईआर बैठक में बीकेकेएमएस के द्वारा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। इस संबंध में संजय सिंह ने बताया कि कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी पदोन्नति नहीं हो पाई है। पदोन्नति नहीं होने पर कम बेसिक में उन्हें काम करना पड़ रहा है। वेतन पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। इसी तरह सुरक्षा नियमों को पालन कराने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। चोर दिनदहाड़े खदान क्षेत्र में घुस आते हैं और कीमती सामानों को पार कर जाते हैं। सुरक्षा कर्मियों की बढ़ोत्तरी की मांग प्रबंधन के सामने रखी जाएगी।

RO No. 13467/11