कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी आनंद छावड़ा द्वारा कल प्रधान आरक्षक के एएसआई के लिए पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों की पात्रता सूची जारी कर दी गई। जिले के पदोन्नत 18 एएसआई को जिला पुलिस अधीक्षक उदय किरण द्वारा स्टार लगाए जाने के बाद इनका व्यापक पैमाने पर नवीन स्थलों पर आई जी द्वारा पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के 22 प्रधानआरक्षकों ने सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए शारीरिक एवं लिखित पात्रता विभागीय परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें से 18 लोग इस पद के लिए पात्र मिले, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए माना रायपुर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भेजा गया था। वहां से एक माह का प्रशिक्षण कर प्राप्त कर सभी प्रधान आरक्षक वापस लौटकर अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल में आमद दे दिए हैं। इसी बीच कल अपरान्ह आईजी बिलासपुर रेंज श्री छावड़ा द्वारा इन पुलिस कर्मियों की एएसआई बनने के काबिलियत की पात्रता सूची जारी कर दी गई।
इस सूची में शामिल क्रमश: लक्ष्मीप्रसाद रात्रे योगेन्द्र लहरे, प्रकाश रजक, कुलदीप तिवारी, संजय नायक, संतोष तांडी, प्रवीण लाल, कृपाशंकर दुबे, धनंजय जाटवर, चक्रधर राठौर, सेराफिन लकड़ा, सावित्री कोर्राम, चंद्रपाल खाण्डे, महिला प्रधान आरक्षक, सरस्वती कौशिक समेत 18 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति होने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री किरण द्वारा स्टार लगाया जाना संभवत: आज शाम या कल इन्हें स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसके पश्चात इनका नए सिरे से आई जी द्वारा पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा।