
कोरबा। भाजपा की प्रतिवर्तन यात्रा दो दो अलग अलग स्थानों से निकाली जा रही है। एक परिवर्तन यात्रा 21 सिंतबर को पाली विधानसभा पहुंचेगी । यहां पर सभा होने बाद कटघोरा में भी सभा आयोजित की जाएगी । जिसको सफल बनाने के लिए आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलंग जिम्मेदारी दी जाएगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कसनिया मोड़ से मोटर साइकिल रैली निकालेगें। युवा मोर्चा के उत्तम रणधावा , समजीत सिंह, विवेक मारकण्डे, दिनेश केश्रवानी, जय गर्ग, अनुरान दुहलानी के द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। आज होने वाले बैठक में अजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वर राठौर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टेकचंद अग्रवाल, नरेश टंडन, अरूणीश तिवारी,हरीश थरवानीय , सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति, राजेन्द्र टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेगें। 21 सिंतबर को ही कटघोरा में सभा होने के बाद परिवर्तन यात्रा कोरबा विधान सभा पहुंचेगी । दर्री में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस रैली में जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, सुभाष राठौर,दिनेश सेन, टिंकू रंजन, सिद्धात नारायण सोनी, मौजूद रहेगें। घण्टाघर चौक में सभा होने के बाद दूसरे दिन रामपुर विधानसभा के करतला में सभा होगी। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष राजीव सिंह पूर्व विधायक लखन देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महंतो पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, वैशाली रत्नपारखी जुटे हुए है।























