पलायन रोकने के दावे हुए, काम नहीं

जांजगीर – चांपा। वैसे तो जिले भर में पलायन बड़ी समस्या है। हर साल यहां से एक लाख से अधिक लोग अलग अलग राज्यों में पलायन करते हैं। जिलेका यह स्थायी समस्या है। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र भी इस समस्या से अछूता नहीं है। यहां के पनगांव , भुईगांव , डोंगाकोहरौद, मोहतरा, मेऊ , भिलौनी सहित अन्य गांव के लोग बड़ी संख्या में पंजाब , उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में पलायन करते हैं। ग्रामीणों को वर्षभर गांव में ही काम मिले। ऐसी व्यवस्था बनाए जाने की मांग क्षेत्रवासी लगातार करते आ रहे हैं। मनरेगा के तहत काम पंचायतों में होता है मगर यह काम साल में एक बार से अधिक नहीं होता और इसकी मजदूरी भी समय पर नहीं मिलती । इसके चलते ग्रामीणों के पास काम की कमी होती है।

RO No. 13467/11