
जालंधर, 0३ फरवरी ।
सेनेटरी फिटिंग और वाल्व उत्पादन इंडस्ट्री में उत्पादन के लिए अति महत्वपूर्ण ड्यूल स्पिंडल ड्रिलिंग टाइपिंग मशीन पहले चीन से ही मंगवाई जाती थी। चीन मशीन तो भेज देता था लेकिन उद्योगपतियों को सर्विस लेन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। मोहाली की गुरु कृपा मेटल (जीकेएम) इंडस्ट्री की तरफ से कुछ समय पहले इस मशीन का उत्पादन देश के भीतर ही शुरू कर दिया गया। इस मशीन को भी इंडस्ट्री का भारी रिस्पांस मिला, लेकिन गुरु कृपा मेटल के संजीव सोनी इसकी क्षमता को बढ़ाने का लक्ष्य तय कर चुके थे। संजीव सोनी बताते हैं कि उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ड्यूल स्पिंडल मशीन ट्रेडिंग रोबोट ईजाद कर लिया। इस रोबोट की खासियत यह है कि यह एक ही बार में चार मशीनों को एक ही समय में संचालित कर सकता है। इससे उत्पादन में तेजी आती है और क्वालिटी भी अच्छी रहती है। संजीव सोनी बताते हैं कि चारों मशीनों में एक साथ उत्पादन होता है और एक जैसा उत्पाद तैयार होता है।उन्होंने कहा कि इस मशीन से देश के भीतर उत्पादन करने वाले उद्योगपति तो लाभान्वित हुए ही हैं लेकिन एक्सपोर्टरों को भी खासा लाभ मिला है वह समय पर तीव्र गति से ऑर्डर को पूरा करने में सक्षम है और खास यह है कि उनको इस मशीन से क्वालिटी से परिपूर्ण उत्पादन प्राप्त होता है जिसका होना एक्सपोर्ट के लिए अति जरूरी होता है। इस मशीन को शुक्रवार स्थानीय दाना मंडी में शुरू हुएछठे मशीनेक्स मशीनरी, मशीन टूल टेक्नोलॉजी एक्सपो 2024 में प्रदर्शित किया गया है और यह एक्सपो में पहुंच रहे लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। संजीव सोनी ने कहा कि वह जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सागू के धन्यवादी हैं, जिन्होंने उन्हें इस प्लेटफार्म के ऊपर अपना मशीन को प्रदर्शित करने का मौका दिया।
4 फरवरी तक चलने वाले एक्सपो में मशीन टूल्स ऑटोमेशन हैंड टूल्स एवं इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से संबंधित डेढ़ सौ के लगभग स्टॉल प्रदर्शित किए गए हैं जिन पर पंजाब के अलावा देश के अन्य राज्यों के उत्पादकों समेत चीन एवं जापान आधारित तकनीक के साथ उत्पादन करने वाली कंपनियों ने भी शमूलियत की है। जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सग्गू ने कहा कि एक्सपो के पहले दिन जहां विभिन्न उद्योगपतियों की तरफ से विजिट किया गया, वहीं तकनीकी संस्थानों के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की तरफ से भी नई तकनीक संबंधी जानकारी लेने के लिए एक्सपो का दौरा किया।
इस मौके पर लवली समूह के रमेश मित्तल, अशोक मित्तल, नरेंद्र सिंह सग्गू, तेजिंदर सिंह भसीन, अजीत सिंह वालिया, राजविंदर कौर थियाड़ा, दीपक बाली दिनेश लाल संजीव सोनी समेत भारी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।























