पहले मौज अब मुसीबत होगी 13 लाख की वसूली

कोरबा। सरकारी योजनाओं को अपनी समृद्धि का सबसे बड़ा माध्यम माना जाना बेला पंचायत के लिए अब बहुत बड़ा दर्द बन गया है। आर्थिक अनियमितता को लेकर प्रशासन ने पंचायत के सरपंच के नोटिस थमा दिया है। उससे 13 लाख की वसूली की जानी है। विकासखंड कोरबा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेला से यह मामला जुड़ा हुआ है जहां पर भारत सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास के साथ-साथ नीति आयोग से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों में जमकर घालमेल किया गया। जमीन पर कामकाज नहीं करने के बावजूद ऐसे मामलों को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई। कार्यों को केवल दिखाना था ऐसे में बहुत बड़ी जोखिम थी और इससे बड़ा काम था भुगतान प्राप्त करना। खबर के मुताबिक कई प्रकार के प्रपंच करते हुए ऐसे कार्यों को अंजाम दिया गया और भौतिक रूप से गैर मौजूद पार्टियों के बहाने भुगतान भी दर्शा दिया गया। जांच पड़ताल में इस प्रकार के कारनामे उजागर हुए। मालूम चला कि चालाकी मनमानी छोटी-मोटी नहीं थी बल्कि लाखों का खेल किया गया। व्यापक जांच के बाद ग्राम पंचायत से 13 लख रुपए की रिकवरी प्रशासन ने निकाली है। इस बारे में नोटिस देने की कार्यवाही की जा चुकी है और जल्द ही इस मामले में आगामी कदम उठाए जाएंगे। *बालकोनगर। औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति भयावह होती जा रही है। इस मसले को लेकर कई मौकों पर नागरिक संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किये जा चुके हैं। आश्वासन देने के बावजूद मामला जस की तस बना हुआ है।

RO No. 13467/11