पांच गांवो में चला जनसंपर्क अभियान

कोरबा। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हदरी बाजार नगर मंडल के पांच गांवो में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लोक सभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक मंडलो में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान कर रहे हे। कटघोरा मंडल में राजेन्द्र टंडन के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान किया गया। इसी तरह धन्नू दुबे व अन्य कार्यकर्ता शाम को जनसंपर्क अभियान करेगें। गेवरा बस्ती में मुकुल कर्ष लखन राठौर के द्वारा जनसंपर्क किया गया। विकास नगर में मनीष मिश्रा, दर्शन सिंह चावला व बाकी में हनुमान पाण्डेय के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। दीपका मंडल के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने बताया कि वॉल राईटिंग के काम आज सभी बूथो में किए जा रहे है।

RO No. 13467/11