पांडवपारा क्षेत्र में सही किये जाए साईन बोर्ड

कोरिया पांण्डवपारा। एसईसीएल पांडवपारा अंतर्गत ग्राम टेंगनी चौक पर दिशा निर्देश बोर्ड लगभग 6 महीना पूर्व टूट के गिरा हुआ है जो रोड के बगल में पड़ा है एक्सीडेंट होने की भारी खतरा बनी रहती है। ग्राम पंचायत टेंगनी में दिशा निर्देश बोर्ड लगभग 6 महीना पूर्व के गिरा हुआ है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की आंख अभी भी अंधेरा छाया हुआ है दरअसल यह टेंगनी चौक चार रास्ते को मिलती है भैयाथान शिवप्रसाद नगर पटना और पांडवपारा यह चारों रास्ते आपस में मिलती है और एक्सीडेंट होने की भारी खतरा बनी रहती है इस बोर्ड को चौक पर ही पढ़ा हुआ है जिसमें घटना होने की संभावना बनी रहती है इस रोड पर कोयले से भरे ट्रक और बस और कॉलरी में काम करने वाले मजदूरों का आवागमन इसी रास्ते से होता है और स्कूल भी बच्चे जाते हैं जिसमें भारी खतरा बना रहता है जिसमें विभाग की द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पटना से पाडवपारा रास्ते के बगल में रोड़ के किनारे में एक से डेड फिट तक गढ़ा है जिसमे विभाग के द्वारा मिट्टी भी नहीं डाला जाता है जिसमें भारी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

RO No. 13467/11