जांजगीर चांपा। विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ से श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर दी है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट देने पर इस विधानसभा को जीत दिलाने का भरोसा कांग्रेस पार्टी को दी है । पामगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है इस विधानसभा से अनेक दावेदार कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे हैं । यहां टिकट चाहने वालों की सूची बड़ी लंबी है जहां कांग्रेस पार्टी को निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए एक चुनौती पूर्ण विधानसभा है जहां कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने विधायक का चेहरा नहीं देखा है ऐसे में प्रत्याशी चयन में सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है। जिन लोगों ने विधानसभा के टिकट मांगी है उनमें से श्रीमती संतोषी मनोज सिंह रात्रे का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। संतोषी मनोज सिंह रात्रे मूलत: चंडीपारा के पास उरैया की रहने वाली है जिनका पारिवारिक पृष्ठभूमि पूरी तरह से शिक्षित वर्ग से आता है। विशाल रिश्तेदारियों में भरा अधिकतर लोग शासन के विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं विभागीय पकड़ में संतोषी सिंह रात्रि का पक्ष बहुत ही मजबूत नजर आ रहा है । 1988 को जन्मी संतोषी सिंह रात्रि का मायका पक्ष जितना शिक्षित है उतना ही शिक्षित पक्ष उसका ससुराल पक्ष भी है जो विभिन्न क्षेत्रों में शासकीय सेवा के पदों पर कार्य कर कर रहे हैं ऐसे में इनका सामाजिक पकड़ अन्य टिकट के दावेदारों की तुलना में अधिक मजबूत जान पड़ता है। संतोषी मनोज सिंह रात्रे शिक्षित महिला है जिनका उद्देश्य समाज में पिछड़े हुए व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाने की बात की सोच रखती है तथा क्षेत्रीय विकास को प्रमुखता मे लिए हुए वह क्षेत्र से नेतृत्व करना चाहती है कांग्रेस पार्टी अगर संतोषी मनोज सिंह रात्रे को पामगढ़ क्षेत्र से टिकट देती है तो पार्टी को निराश नहीं होना पड़ेगा ऐसा क्षेत्र के लोगों का मानना है। ज्ञात हो कि ज्ञात होगी पामगढ़ विधानसभा में वर्तमान बसपा की श्रीमती इंदु बंजारे विधायक है वहीं इसके पूर्व भाजपा क अंबेश जांगड़े ने जीत हासिल किया था। इसके पूर्व बसपा से दुजराम बौद्ध विधायक रहे हैं ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी को यहां पैर जमाने के लिए अच्छे व्यक्तित्व पर दांव लगाने की जरूरत है। यहां कांग्रेस पार्टी में टिकट के अनेक दावेदार समय-समय पर उभर कर आते रहे हैं पामगढ़ विधानसभा मे कांग्रेस को जीतने के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक ढांचे का बड़ा होना आवश्यक है जो मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सके,वहीं प्रत्याशी के अच्छे सोच से भी मतदताओं को आकर्षित किया जा सकता है जबकि चकाचौंध वाले लोगों पर कांग्रेस पार्टी अपनी किस्मत आजमाते रही है और पर आज हाथ लगाते रहा है किंतु श्रीमती संतोषी मनोज सिंह रात्रे का सोच पामगढ़ के लिए अच्छी है जो इस विधानसभा के लगभग ग्राम पंचायतों को तथा वहां की स्थिति को भली भांति जानती है तथा यहां की समस्याओं को वह विधायक बनकर हमेशा के लिए दूर करना चाहती है इसलिए कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि प्रत्याशी चयन में सोच समझकर निर्णय ले। इसके साथ ही साथ इसके साथ ही साथ श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे के नाम पर भी विचार करना चाहिए।