
चांपा । नगर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है। नगर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण सड़कों पर जाम लगी रही है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल्वे स्टेशन रोड पर फिर पार्किंग को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। बैरियर चौक और बरपाली से रेलवे स्टेशन तक की समस्या बढ़ गई है। व्यवसायियों ने दुकानों की समान के साथ ही बैनर पोस्टर लगाकर सड़क पर निकाल कर कब्जा कर लिए हैं। जिससे आवागमन के लिए सड़क में जगह नहीं बच रही है । इसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो रही है। इसी तरह रेल्वे स्टेशन पर भी दुकान संचालकों द्वारा दुकान सड़क के बिल्कुल किनारे पर लगाने से बहुत अधिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है । पार्किंग के लिए राहगीरों और नगरवासियों को समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। लगभग एक वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन पर लगने वाले जाम को देखते हुए स्टेशन रोड से व्यापरियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था । प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद महीनों तक पार्किंग को लेकर समस्या नहीं हो रही थी । मगर अ फिर से पहले जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। रोजाना स्टेशन रोड पर जाम लग रहा है। चांपा जंक्शन रेलवे रोड पर अव्यवस्था का आलम है। जिससे स्टेशन रोड पर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को यातायात की समस्या का सामना करना पड़ता है। व्यवसायों द्वारा फिर से सड़कों पर फल एवं अन्य दुकानों को लगाया जा रहा है और रोजाना जाम लग रहा है। जिसके कारण लोग अपनी वाहनों को सड़कों पर खड़ी कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुधारने प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से बैरियर चौक से बरपाली तक की हालत खराब है। बैरियर से बरपाली तक बड़े व्यापरियों के रोड ऊपर दुकानों के सामने पोस्टर बैनर एवं सामानों को रखने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जिसके कारण आवागमन बुरी तरह बाधित हो रही है। गौरतलब है कि बैरियर से बरपाली स्टेशन तक जाने वाली शहर का मुख्य मार्ग है और रोजाना हजारों लोग अपने अलग अलग काम काज के लिए आवागमन करते हैं। सबसे व्यस्त मार्ग होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिसकी वजह से दो पहिया एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन पार्किंग को लेकर नगर में अस्पताल , हेल्थ क्लिनिक एवं बैंकों के सामने सबसे ज्यादा अव्यवस्था है। यहां पार्किंग के लिए जगह नहीं है। जिसके कारण वाहनों को सड़कों पर खड़ी कर दिया जाता है। इस सबका का प्रमुख कारण प्राइवेट क्लिनिक और अस्पताल प्रबंधन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं करना और व्यावसायियों एवं दुकान संचालकों द्वारा सड़क पर सामान निकालकर किया गया अतिक्रमण है। इसके चलते रोजाना आवागमन करने वाले हादसों का शिकार होते हैं। आने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। नगर में बैरियर चौक से बरपाली और रेल्वे स्टेशन, परशुराम चौक से बस स्टैंड गौरव पथ रोड पर डिवाइडर के साथ टूलेन सड़क बनाया गया है ताकि आने जाने वालों को यातायात की समस्या ना हो। बावजूद इसके अतिक्रमण और व्यवसायियों के द्वारा सड़कों पर दुकान , अस्पतालोंव क्लिनिक के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। सभी स्थानों पर अव्यवस्था का आलम रहता है।






















