पार्षद की सार्थक पहल,मीट मटन मार्केट बंद कराया

चरचा कालरी । नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद कुमोद मिश्रा ने सार्थक पहल करते हुए शहर के बीचो-बीच मुख्य मार्ग पर लग रहे मीट मटन मार्केट को बंद कराया वर्तमान में पूरे पालिका क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम मची हुई है हर गली मोहल्ले में श्रद्धालु, वृत्ति लोग पूजा अर्चना में लगे हैं और एक दूसरे के घर आना-जाना कर रहे हैं ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग में लगे खुले में लगने वाले मीट मटन मार्केट से धार्मिक आस्था प्रभावित होती है इस मीट मटन मार्केट को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से अनुरोध किया गया किंतु लाचार प्रशासनिक व्यवस्था की वजह से आज तक की समस्या का समाधान नहीं हो पाया पार्षद कुमोद मिश्रा ने मीट मटन विक्रेताओं से अनुरोध किया कि जब तक पूजा चल रही है तब तक वे लोग मुख्य मार्ग में लगे मटन मार्केट को बंद रखें और सहयोग करें इस पर व्यवसाईयों ने भी तत्काल अपनी दुकान बंद कर ली । नगर पालिका शिवपुर चर्चा कोरिया जिला का ऐसा शहरी क्षेत्र है जहां प्रतिदिन खुले में मीट मटन विक्रय होता है पालिका क्षेत्र में बैठक व्यवस्था न होने की वजह वजह से व्यवसाईयों को नाले के किनारे बैठकर दुकानदारी चलाने की मजबूरी है इस मटन मार्केट के सामने से होकर प्रतिदिन छोटे बच्चों का आना-जाना होता है खुले में पड़े व लटकते मीट मांस के टुकड़ों को देखकर बच्चों के मन में विपरीत प्रभाव भी पड़ता है बावजूद इसके यहां के जनप्रतिनिधियों की आंखें बंद पड़ी है क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर कोरिया से इस मामले में पहल की अपेक्षा की है

RO No. 13467/11