
कोरबा। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। राजेश मानिकपुरी सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने प्रेमनगर , कपाट मुड़ा में लोगों से मुलाकात की थी। उनके साथ रोहन दास ,पूजा महंत राधा महंत, टीकाराम मनहर सहित अन्य कार्यकर्ता थे। कांग्रेस अजा विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे ,यू.आर महंलागे कई क्षेत्रों में जा रहे है। उनके द्वारा बालको नगर मानिकपुर में समाज के लोगों से मुलाकात किए गई। संजीव शर्मा श्रमिक नेता की बालको नगर में कामगारों से मुलाकात की है वें नेहरू नगर में जाकर बैठक लेते हुए लोगों को प्रदेश सरकार के संबंध में जानकारी दी।




























