
नईदिल्ली, १५ फरवरी ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को भाजपा ने शुक्रवार को ऐतिहासिक करार दिया। कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में खामियां निकालना कांग्रेस नेताओं की आदत बन गई है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किया, पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा ने भारत-अमेरिका संबंधों को इतना मजबूत किया जितना पहले कभी नहीं था। भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा। उन्होंने (पीएम मोदी ने) अमेरिका को इसके लिए मना लिया। यह भारत के लिए बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है। उद्योगपति गौतम अदाणी के कथित भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का मोदी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस नेता को ध्यान रखना चाहिए कि पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका गए, न कि भाजपा नेता के रूप में।
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में खामियां निकालना कांग्रेस की आदत बन गई है।इससे पहले राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया था, देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अदाणी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया!
गौरतलब है कि यह पूछे जाने पर कि क्या वार्ता में अदाणी से जुड़ा मुद्दा उठा, वाशिंगटन में ट्रंप के साथ संयुक्त मीडिया ब्रीङ्क्षफग में मोदी ने कहा, दो नेताओं के बीच बातचीत में ऐसे व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा नहीं की जाती है।



























