
नालंदा, १9 जून ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंंचे। जहां उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। इससे पूर्व पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा कर इसकी जानकारी ली। बिहार के राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास ही नया कैंपस बनाया गया है। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिखे। पीएम मोदी ने इस दौरान पौधारोपण भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष के बार में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या से जानकारी प्राप्त की। पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। वह यहां के पुराने धरोहरों का मुआयना कर रहे हैं।
इस दौरान पीएम ने कहा कि मै इसे भारत की विकास के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं। नालंदा केवल नाम नहीं, यह पहचान है। नालंदा मंत्र, गौरव और गाथा है। आग की लपटों में पुस्तकें में भले जल जाए, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती। विदेश मंत्रालय के अनुसार मौजूदा नालंदा विश्वविद्यालय को सरकार वैसा ही वैभव दिलाना चाहती है, जैसा 800 साल पहले था। सरकार विश्वविद्यालय को शिक्षा का नया केंद्र बनाना चाहती है। नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना साल 2010 में की गई थी, जिसके लिए सरकार ने बकायदा कानून भी बनाया था। हालांकि तब से अब तक यह अस्थाई भवन में ही चल रहा था। बताया गया कि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में करीब 8 लाख किताबें रहेंगी। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित 17 देशों के राजदूत भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। यह वे देश हैं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना व इसे चलाने में सहयोग देने के लिए समझौता किया है। इससे पहले गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ, यहां पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक एवं एनडीए के घटक दल के पदाधिकारी ने स्वागत किया। सभी लोगों से मिलने के उपरांत प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से नालंदा के लिए रवाना हो गए। गया एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे। नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। पीएम के आगमन के पहले सुरक्षा के दृष्टि से एसपीजी पहुंच गई है। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा। जहां से वह राजगीर पहुचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्व विद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आयेंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे । नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। पीएम के आगमन को ले राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकाप्टर से रिहर्सल किया गया। एसपीजी के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर नालंदा में कई जगह रूट में बदलाव किया गया है।
कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाली हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाली वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जायेंगे। नवादा से आनेवाली सभी गाडिय़ां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाडिय़ां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएगी।
छबिलापुर से आनेवाली सभी गाडिय़ां परवलपुर होते हुए बिहारशरीफ आएगी। छबिलापुर से राजगीर आनेवाली सभी गाडिय़ां कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैम्प, विरायतन होते हुए राजगीर जाएगी। नवादा से राजगीर आनेवाली सभी गाडिय़ों झूला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटीजेएम कालेज होते हुए राजगीर बाजार आएगी।
दीपनगर बाजार से राजगीर आनेवाली सभी गाडिय़ां वास्तु विहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएगी।






























