मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा में मॉस्को पहुंचे हैं। बता दें कि इस सम्मान की घोषणा 2019 में की गई थी। रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति बहाली पर चर्चा की। बता दें कि रूस से पहले भूटान, मिस्र और फ्रांस समेत कई देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
पीएम मोदी को पुतिन ने तहे दिल से दी बधाई
रूसी राष्ट्रपति ने कहा ने कहा कि प्रिय मित्र, मैं तहे दिल से आपको इस सर्वोच्च रूसी पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।