पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

नईदिल्ली 09 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की सच्ची चैंपियन, प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अत्यंत अनुग्रह, सम्मान और साहस की प्रतीक, सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

RO No. 13467/ 8