
भुवनेश्वर।पुरी जगन्नाथ धाम में मंगलवार को शरधाबाली में आड़प पहंडी बीजे के समय एक हादसा हो गया जिसमें 5 सेवक घायल हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 7.30 बजे चतुर्धा विग्रहों की आड़प मंडप में पहंडी बिजे शुरू हुई। सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन जी को पहंडी में आड़प मंडप में लाया इसके बाद प्रभु बलभद्र जी को तालध्वज रथ से पहंडी में लाया गया। इस दौरान प्रभु बलभद्र को पहंडी में ले जाते समय बलभद्र की मूर्ति ऊपर से झुक गई।हालांकि, सेवक मूर्ति को सावधानी से पकड़े हुए थे, जिससे मूर्ति तो नीचे नहीं गिरी परन्तु इसमें पांच से अधिक सेवादार घायल हो गए। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, पहंडी बिजे कर प्रभु बलभद्र जी को आड़प मंडप में विराजमान करा दिया गया है।इस घटना से भक्तों, जगन्नाथ प्रेमियों और ओडिशा के लोगों को ठेस पहुंची है।इसे एक दुर्लभ घटना कही जा रही है। प्रभु को सदियों से पहंडी में आड़प मंडप में विराजमान काराय जाता है। परन्तु ऐसी घटना कभी नहीं हुई। आज के कार्यक्रम में छोटी-मोटी लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना की जांच के बाद असली तथ्य सामने आएंगे।वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को पहंडी बिजे के दौरान शारदाबली में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तत्काल जरूरी कदम उठाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने घायल सेवादारों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

























