पुरूषोत्तम और प्रेमचंद के बीच आसान समझे जा रहे मुकाबले को कठिन बना सकते हैं जोगी…

अजय जायसवाल और सोनू राठौर ने ताल ठोकी, समीकरण पर असर
कोरबा। क्या इस बार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के बीच ही असली टक्कर होगी, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कारण यह है कि जनता कांग्रेस के नेता और मरवाही क्षेत्र के पूर्व विधायक अमित जोगी यहां से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के अलावा कई नेताजी उम्मीदवार भी ताल ठोकने के लिए मानसिकता बने हुए हैं। ऐसे में प्रमुख प्रत्याशियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।काफी दबाव और असमंजस की स्थिति के बीच कांग्रेस ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर मौजूदा विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता बोधराम कांवर के पुत्र पुरुषोत्तम कंवर को यहां से टिकट दी है। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत के सदस्य और इसी विकासखंड में खेती किसानी से जुड़े हुए प्रेमचंद पटेल है। इन दोनों के नाम की घोषणा होने के साथ माना जा रहा था कि कटघोरा में मुख्य मुकाबला पुरुषोत्तम और प्रेमचंद के बीच ही होगा। दोनों प्रत्याशियों की ओर से जनसंपर्क के साथ आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इन सब के बीच अब इस तरह की खबरें मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी का मूड कटघोरा से चुनाव लडऩे का बन रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर उनके नाम की घोषणा हो सकती है। कई मसलों को लेकर पुराने चिंता जताई है इसलिए वे विशेष सुरक्षा घेरा प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। राजनीतिक क्षेत्र के जानकार बताते हैं कि अगर जोगी की एंट्री यहां होती है तो कटघोरा में राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प होना संभावित है। इसके साथ ही क्षेत्रीय संगठन छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेवा की ओर से सोनू राठौर और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके अजय जायसवाल के द्वारा भी चुनावी समर में उतरने की मानसिकता बनाई गई है। जानकारों का मानना है कि युवा चेहरों के मैदान में होने से कई प्रकार के समीकरण बन जाए तो आश्चर्य नहीं और ऐसे में कुल मिलाकर प्रमुख दलों की उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ सकती है। कोरबा जिले में कोरबा विधानसभा के बाद सबसे ज्यादा मतदाता कटघोरा क्षेत्र में है। कांग्रेस और भाजपा के लिए नीतिगत रूप से उनके कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जबकि बाकी उम्मीदवार अपने हिसाब से लोगों के पास पहुंचने के साथ उनसे मेंलजोल बढ़ाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान क्या कुछ तस्वीर बनती है, इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

RO No. 13467/11