
जांजगीर चांपा । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बालक अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया और लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्परता से गुल बालक को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सौंप दिया। सिटी कोतवाली प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोरबा निवासी कमलेश यादव जो अपने परिवार बच्चों के साथ शनिवार को रिश्तेदार के यहां पुराना कलेक्ट्रेट के पास जांजगीर आया था। कमलेश का तीन साल का पुत्र भावेश यादव दोपहर 3 बजे करीबन अचानक घूमते घूमते कहीं गुम हो गया था। आज-पास खोजने पर नहीं मिला। जिसकी सूचना निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर को मिलने पर तत्काल बालक की पातासाजी के लिए जांजगीर शहर के चौक चौराहों तरफअलग-अलग थाना स्तर से टीम गठित कर पातासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि बालक घूमते-घूमते नेताजी चौक हरियाणा जलेबी दुकान तरफआ गया था। जिसे थाना जांजगीर पुलिस द्वारा सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे को पाकर उसके परिवारजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया है। बच्चे की पतासाजी करने में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं एएसआई रामप्रसाद बघेल व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
























