कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाइवे में चैतमा के पास मानिकपुर पुलिस चौकी का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल अनिल यादव की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे उच्च उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नन्हे सिंह चालक अनिल यादव और एक अन्य सोमवार की रात पाली चैतमा की ओर गए हुए थे। वे आज तडक़े वापस लौट रहे थे इस दौरान पाली चैतमा मुख्य मार्ग पर वाहन ओवरब्रिज पार करते समय डिवाइडर से टकराकर सडक़ पर पलट गई। जिससे उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। वाहन को अनिल यादव चला रहा था। जिन्हें दुर्घटना में काफी गंभीर चोटें आई है। उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।