पूर्व सैनिक संगठन ने चिल्ड्रन पार्क में स्वच्छता अभियान के अवसर पर की साफ सफाई

कोरिया बैकुंठपुर। पूर्व सैनिक संगठन जिला कोरिया/ एम सी बी के अध्यक्ष सूबेदार सुनील सिंह तथा सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रंजीत सिंह बेस्ट के नेतृत्व में श्रमदान किया गया कोरिया । जिले के एम एल ए नगर के चिल्ड्रन पार्क में स्वच्छता अभियान के तहत पूर्व सैनिक संगठन तथा सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित किया गया। पूर्व सैनिक के द्वारा देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अवतरण दिवस पर स्वच्छता का उजियारा फैलाकर उन्हें याद किया। और स्वच्छता अभियान में उपस्थित सूबेदार कृष्ण कुमार पांडे हवलदार राजेश तिवारी हवलदार आरके सिंह हवलदार डीडी मिश्रा नायक ओमप्रकाश राजवाड़े श्रीमती गायत्री सिंह बिष्ट श्रीमती रानू मिश्रा अनुराग मिश्रा सभी साइन समिति के सदस्य एवं गमन नागरिक उपस्थित थे।

RO No. 13467/11