जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत एवं उनके
कार्यकारिणी तथा जिला जांजगीर- चांपा के अध्यक्ष संतोष राठौर एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जांजगीर के होटल ग्रीन पार्क में आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अथिति के रूप में विधायक ब्यास कश्यप, समाज सेवी अमर सुल्तानिया, जनसेवक रवि पाण्डेय, दिनेश शर्मा, डॉक्टर परस शर्मा, डॉक्टर यू सी शर्मा, डॉक्टर पी के नरूला, डॉक्टर अशोक पालीवाल, रामकिशोर शुक्ला, व्ही एस परिहार,बिलासपुर के अविनाश शर्मा, आर के वर्मा, सुधीर कदम उपस्थित रहे। 17 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांतीय अधिवेशन में आर के थवाईत के निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचन के बाद प्रांताध्यक्ष द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसी प्रकार विगत 5 जनवरी को जिला शाखा जांजगीर चांपा की आयोजित बैठक में जांजगीर चांपा जिला शाखा
अध्यक्ष पद के सर्व सम्मति से संतोष राठौर के नाम पर सहमति होने के फलस्वरूप प्रांताध्यक्ष द्वारा संतोष राठौर को जांजगीर जिले का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया था। नवगठित प्रांतीय, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को डाक्टर परस शर्मा के द्वारा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। अतिथियों ने पेंशनरों की प्रशंसा करते हुए पेंशनरों के कल्याण के लिए हमेशा
तत्पर रहने की बात कही। प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण करने वालों में प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत के अतिरिक्त मुख्य रूप से, आर पी शर्मा, इंजी. आर एस क्षत्रिय अर्जुन लाल राठौर प्रांतीय सलाहकार, के एस ठाकुर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, ओ पी शर्मा महामंत्री, जे पी शुक्ला वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, कविता तिवारी, अरुण वर्मा उप प्रांताध्यक्ष उपाध्यक्ष, सी के थवाईत कोषाध्यक्ष, आर एन राजपूत सचिव, संतोष राठौर प्रांतीय प्रवक्ता, इंजी.बी व्ही निर्मलकर संगठन सचिव, विनीत सालोमन, के एल पटेल, इंजी. सोहन डहरिया आर बी तिवारी, सुरेंद्र सिंह राठौर कार्यालयीन सचिव, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर सुमन लाल शर्मा, दुर्ग के संभागीय अध्यक्ष राकेश तिवारी ने शपथ ली। मंच संचालन केदार सिंह राठौर ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।