उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।