
सक्ती। ग्राम पंचायत पोरथा में 8 जून को स्व. झगर साय राठौर की 59वी पुण्यतिथि मनाई गई। स्वगीय झगर साय का जन्म 2 दिसम्बर सन् 1922 मे पोरथा में हुआ था। उन्हांने अपने समय में ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व किया गया। ग्राम में विजली पानी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा, क्षेत्र में संघ का संचालन एवं प्रचार प्रसार भी किया गया। ये आज भी संघ संचालक के रूप में जाने जाते है, याद किए जाते है। इनकी मृत्यु 8 जून 1965 में हुई। इन्हे ग्राम में
कोहिनूर की उपाधि प्राप्त है। पुण्यतिथि पर अवध किशोर, भरतताल नंद किशोर लोकनाथ, केपी राठौर, यशवंत लता राठौड़, कौशल्या देवी, प्रभा प्रियंका, कल्पना, मधु, गुडिय़ा, अंजू गंगोत्री, केशव, स्वप्निल प्रियांशु अजितेश, अवि, भुवनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, नीलकण्ड, जय राठौर, राजेन्द्र अशोक, पापुन राज किशोर सोनी, हेतराम राठौर, हेमन्त राठौर, गजेन्द राठौर, धनेश राठौर सहित परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।