
चांपा-जांजगीर। भारत स्काउट्स /गाइड्स राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स /गाइड्स जि़ला संघ सक्ती में प्याऊ घर का समापन करते हुए समस्त स्काउट /गाइड, रोवर /रेंजर व यूनीट लीडर्स को पुनीत कार्य हेतु जिला कलेक्टर माननीय अमृत विकास तोपनो सहित जिला शिक्षा अधिकारी एन. के चंद्रा जि़ला शिक्षा अधिकारी (पदेन कमिश्नर ) स्काउट, जि़ला पदेन कमिश्नर गाइड श्रीमती पीली गबेल ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही सहायक जि़ला शिक्षा अधिकारी आर के अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सबको सेवाकार्य करते रहने हेतु एवं मानवीय कार्य में अपना योगदान देते रहने हेतु प्रेरित किया गया!
जि़ले में 8 जगह प्याऊ घर का आयोजन हुआ जिसमें 130 स्काउट्स /गाइड्स, रोवर्स /रेंजर्स छात्रों ने अपनी सहभागिता निभायी शा. उ. मा. वि. सपोस (डभरा ), शा. उ. मा. वि. फग़ुरम (मालखरौदा ), हंसल अकेडमी आयोजक सुरेश साहू द्वारा जैजैपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल जैजैपुर आयोजक कांशीराम चन्द्रा द्वारा बस स्टैंड जैजैपुर, रानी दुर्गावति ओपन रेंजर दल कुटराबोड़ आयोजक जितेंद्र कुमार राज़ व शहीद भगत सिंह ओपन स्काउट दल आयोजक राम नारायण सायतोड़ा द्वारा राम मंदिर जैजैपुर, स्व. श्रीमती नारायणी देवी की स्मृति में रेल्वे स्टेशन सक्ती, शा. हाई स्कूल परसदाखुर्द व सेजेस कसेरपारा सक्ती द्वारा एक माह तक अनवरत प्याऊ घर का संचालन किया गया।
जि़ला सचिव श्रीमती कमलादपि गवेल ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सबको एकजुट होकर कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया साथ ही यूनिट लीडर्स देव नारायण सिदार, सुश्री सुनीता चौहान, श्रीमती नियति पटेल, संजीव कुमार राठिया, श्रीमती जयंती खमारी,श्रीमती अनिता खाखा, चंद्रकांत राठिया, श्रीमती निखत करिम, प्रमोद कुमार देवान्गन, खगेश भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार सिदार, लोकेश जगत सेजेस स्टेशनपारा सक्ती को जिला संगठन आयुक्त स्कॉउट सी एल राठौर, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती रंजिता राज एवम् जि़ला प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती गीता सायतोड़ा द्वारा समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं!






















