
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्री राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपने-अपने स्तर पर तैयारी जोरो पर है तैयारी को लेकर क्षेत्र के सनातन प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है सनातन प्रेमी घर-घर जाकर अक्षत पुष्प वितरण कर भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अलग जगह रहे हैं इसी कड़ी में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत रामपुर के नागरिक महिला पुरुष के द्वारा आज दिनांक 7 जनवरी 2024 को नगर बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत रामपुर में श्री राम मंदिर, गृह संपर्क एवं निमंत्रण अभियान के तहत अशोक चौदहा एवं शैलेश तिवारी , आशीष शुक्ला के नेतृत्व में रामपुर पंचायत भ्रमण कर ढोल नगाड़ों के साथ घर घर जाकर आमंत्रण कार्ड एवं अक्षत पुष्प वितरण कर ग्राम पंचायत वासियों को आमंत्रित किया गया। पुरे पंचायत में हर्ष के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष की सहभागिता बनी रही महिलाओं में ग्राम पंचायत रामपुर की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सिंह, श्रीमती शोभा चौराहा श्रीमती पूनम तिवारी ,श्रीमती अनीता तिवारी श्रीमती निधि जायसवाल ,श्रीमती संगीता सिंह श्रीमती मनीषा, श्रीमती नेमा, श्रीमती सुकवारा भारी संख्या में महिलाएं पुरुषों में देवेंद्र जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद चक्रधारी नंदकुमार चक्रधारी सिंह सर, पटेल जी, आदि यादव, रविंद्र कुमार के द्वारा पूर्ण सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अति सराहनीय कार्य किया गया। निश्चित तौर पर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनातन प्रेमियों के द्वारा उठाया जा रहा कम समाज को एक नया दिशा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।
























