कोरबा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम व प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार का कल कोरबा आगमन हुआ उन्होंने कल दो अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। रजगामार में उनका स्वागत एसआर निराला, जगतराम राठिया, नीलकंठ कमलाकर, शिवा राठिया के नेतृत्व में किया गया। कोरबा में भी जिलाध्यक्ष फूलचंद सोनवानी, सत्यजीत कुर्रे, त्रिवेणी भास्कर, मूलचंद आजाद, बाबूलाल टंडन, के आर चौहान, भूषण नारंगे, महेन्द्र निराला, चंद्रशेखर देवांगन द्वारा स्वागत किया गया। इन दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत पोयाम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से ही जुट जावें। सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाए। श्री अहिरवार ने कहा कि कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करे। आम जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करे।