
भुवनेश्वर, २३ दिसम्बर। प्रदेश भाजपा विधायकों ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक हाल ही तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने और उन्हें बधाई देने के लिए राज्य भाजपा के नेता दिल्ली गए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने नई दिल्ली संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पार्टी विधायकों ने उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता जय नारायण मिश्र ने कहा कि 2024 में हम ओडिशा में सरकार बनाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री के साथ इन नेताओं ने किन मुख्य विषयों पर चर्चा की है, वह सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करने वाले विधायकों में मोहन माझी, सूर्यवंशी सुरज, कुसुम टेटे, सुकांत नायक के साथ ओडिशा भाजपा के अधिकांश विधायक थे।




















