अकलतरा। भारतीय जनता पार्टी अकलतरा ग्रामीण की सदस्यता अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला भैसतरा में भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अरुण झांझडिय़ा की उपस्थिति में आयोजित हुई।
दिनेश सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है, प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानी है। मिस्ड कॉल, नमो एप व अन्य डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाई जाए। सक्रिय सदस्यों को भी 50 सदस्य बनाना है। कार्यकर्ता और संगठन की शक्ति से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यशाला प्रभारी अरुण झांझडिय़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जोडऩा है, प्रथम चरण 2 से 25 सितंबर तक, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर तक और 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान आयोजित होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने कहा कि नए और युवा मतदाताओं को पार्टी में जोडऩे से पार्टी मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमसागर कश्यप व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री प्रकाश कामले ने किया।
इस दौरान महादेव नेताम, गोवर्धन सिंह, जितेंद्र सिंह कौशिक, जगदीश पटेल, नवनीता कवर, प्रभा सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र थवाईत, विनोद निर्मलकर, पवन यादव, रोहित धीवर, सुकाल सिंह, कार्तिक राम कश्यप, छेदी लाल गोपाल, प्रमोद सिंह राजपूत, पंचराम पटेल, संतोष पटेल, रामनारायण सिंह, अशोक कैवत्र्य और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।