प्रभारी मंत्री अरुण साव पहुंचे, प्रशासन सतर्क

कलेक्टोरेट मार्ग पर प्रभावशील की धारा 144
कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव एकदिवसीय प्रवास पर आज कोरबा पहुंचे। सीएसईबी चौराहे पर कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।। इसके बाद विश्राम जहां पर कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत की।
संक्षिप्त प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री आज दोपहर में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। नगरी निकाय और पंचायत चुनाव से ठीक पहले उप मुख्यमंत्री के द्वारा दी जा रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं और उनकी प्रगति को लेकर इस बैठक में विस्तृत विचार मंथन होना है। उपमुख्यमंत्री के द्वारा इस बैठक में अधिकारियों से जानकारी हासिल की जाएगी कि उन्हें जो टारगेट दिया गया था उसके सापेक्ष उपलब्धि क्या नहीं और इसमें कितनी क्या कमियां है और इसे कैसे दूर किया जाना चाहिए। राज्य और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर काफी निवेश किया गया है और इनके माध्यम से निर्माण मुलक कार्यों को कराया जाना है। माना जा रहा है कि इस प्रकार की योजनाओं के परिणामों से तस्वीर काफी अच्छी हो सकती है। उपमुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास और उनके द्वारा अधिकारियों की दी जाने वाली बैठक को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास के हिस्से में पहले ही धारा 144 लगाई जा चुकी है ताकि किसी प्रकार का प्रदर्शन ना हो सके और पिछला हफ्ता घटित घटनाक्रम की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। इसके लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी काफी सतर्क है।
जगह-जगह किया गया स्वागत
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के जिला प्रवास के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पाली पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, किसान मोर्चाजिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, हरीश थरवानी, रौशन ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। कटघोरा में मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ,राजेन्द्र टंडन, विरेन्द्र मोहन कश्यप, सतीश जायसवाल, डाकेश्वर शुक्ला, सुनील खाण्डे, विवेक मारकण्डे, किशन केशरवानी, शमजीत सिंह, जय गर्ग,अनुराग दुहलानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान छुरी के कार्यकर्ता भी यहां मौजूद थे। भाजपा नेता हिरणनंद पंजवानी, विक्रात देवांगन, रमेश श्रीवास, डा. मनोज विश्वास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरूण साव का स्वागत किया । विद्युत मंडल चौक में कोसाबाड़ी नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, मंजू सिंह, रमा मिरी, विलाप राम, डा. जय लहरे के नेतृत्व अनेको भाजपाईयों ने स्वागत किया।

RO No. 13467/11