प्रसिद्ध पूरी वाले पर कसा शिकंजा, जीएसटी के छापे पड़े

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मालीवाड़ा चौक पर शहर के प्रसिद्ध सैंय्या जी पूरी वाले से राज्यकर विभाग ने 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम करीब एक महीने से एआई टूल्स से नजर रखे हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को दुकान और घर पर छापा मारकर जांच की गई थी। राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कंपाउड स्कीम की जांच के लिए एसओपी जारी किया गया है । एसओपी के निर्देश और एआई टूल्स का प्रयोग करते हुए मालीवाड़ा में कार्य कर रही फर्म सैंया जी पूरी वाले को जांच के लिए चिह्नित किया। करीब एक महीने तक जांच की गई तो पाया कि फर्म सैंय्या जी पूरी वाले द्वारा कंपाउड स्कीम में निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए व्यापार किया जा रहा था।

RO No. 13467/11