रायपुर, १४ अगस्त । मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ दर्ज एफआइआर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला किया है। सीएम ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है तो और क्या प्रमाण चाहिए। एफआईआर से सच नहीं छुपेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमाई हुई है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार में 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने इससे साफतौर पर इनकार किया है। मामले में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने केवल प्रियंका गांधी, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआइआर दर्ज कराई है। सीएम केरल के वायनाड में राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान पर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ठीक कहते हैं कि भारत देश एक परिवार की तरह है। जिसमें विभिन्न जाति, धर्म के लोग निवासरत हैं। भाजपा लोगों के बीच हिंसा और घृणा फैलाना चाहती है। समाज को तोडऩे की कार्रवाई लगातार भाजपा के लोग कर रहे हैं।