प्रेमचंद गुड्डू का कांग्रेस से इस्तीफा, टिकट वितरण में अनियमितता का लगाया आरोप

रतलाम 3 नवंबर। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराज होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को भेजा है, जिसमें उन्होंने टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। गुड्डू ने आलोट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। मल्लिकार्जुन खडग़े को भेजे गए इस्तीफे में प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी में प_ावाद का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव से पहले सर्वे के आधार पर टिकट देने की बात कही गई थी और कांग्रेस के पक्ष में माहैाल था, इस माहौल का लाभ उठाने के लिए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के समर्थकों को ही टिकट दिया गया। जबकि जीतने वाले चेहरों को नजरअंदाज कर दिया। प्रेमचंद गुड्डू रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। वे यहां से विधायक भी रहे हैं। खडग़े को भेजे गए पत्र में भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया है। गुड्डू की आलोट में अच्छी पैठ मानी जाती है।

RO No. 13467/11