प्रेस कांफ्रेंस में ट्रेलर चोरी समेत अन्य संगीन मामलों का खत्म होगा सस्पेंस

0 ट्रेलर चोरी के आरोपी दबोचे गए 0 साइबर सेल की रही भूमिका
कोरबा। जिले के कई एक संगीन आपराधिक मामलों के रहस्यों का पर्दा आज दोपहर को सीएसईबी कोरबा पूर्व चौकी थाने में प्रेस कांफ्रेंस में उठ जाएगा, जब पुलिस के उच्चाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी रहस्यों का सस्पेंस खत्म करते हुए लाखों के ट्रेलर चोरी मामले के चार आरोपियों एवं दीपका थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले के आरोपियों को मीडिया के समक्ष परोसते हुए जिलेवासियों को जानकारी देंगे।
भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 दिसंबर को टीपी नगर क्षेत्र से लाखों कीमती ट्रेलर वाहन चोरी हुआ था। जिसकी रिपोर्ट वाहन मालिक द्वारा सीएसईबी कोरबा चौकी पुलिस मातहत थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज करायी थी। चूंकि उस दिन पूरे प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के पांचवें आम चुनाव की मतगणना चल रही थी। इसलिए पुलिस विभाग भी उस दिन शांति व्यवस्था के कामों में व्यस्त रहने के कारण इस मामले पर ज्यादा नहीं दे पाया। विधानसभा चुनाव संपन्न होने नई सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद तत्काल जिले का पुलिस महकमा सक्रिय हुआ और इस मामले में 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें इस मामले के खुलासा व वारदात के संबंध में जानकारी पुलिस को मिली।
वहीं दीपका थाना क्षेत्र के एक अन्य संगीन मामले को भी पुलिस ने अपने कार्य सूची में लेते हुए उसका का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को हिरासत में ले रखा है। इन दोनों संगीन मामलों व कुछ अन्य मामलों का खुलासा आज मध्याह्न सीएसईबी कोरबा पूर्व पुलिस चौकी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी करेंगे। ज्ञात रहे कि इन मामलों को उजागर करने, आरोपियों को दबोचने तथा माल-मशरूका बरामद करने में सिविल लाइन थाने की रामपुर चौकी के प्रभारी नवीन पटेल एवं उनके स्टाफ, साइबर सेल से प्रभारी अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक द्वय गुनाराम सिन्हा, चद्रशेखर पांडेय, आरक्षक प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा, डेमन ओगरे, राजेश कंवर और राजेश के अलावा दीपका थाने के स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय बताई जा रही है।

RO No. 13467/10