देवास। शहर काजी अबुल कलाम के खिलाफ पुलिस ने प्राणघातक हमले व 25 आम्र्स एक्ट की धारा बढ़ाई है। इसके बाद अब आरोपित शहर काजी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पुलिस ने काजी की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। सिल्वर पार्क कालोनी में हुए विवाद के मामले में तूल पकड़ा था। पहले शहर काजी अबुल कलाम की ओर से परिचित महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने काजी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मामले में काजी द्वारा फायरिंग करने का वीडियो फुटेज सामने आया। इस पर धारा 307 बढ़ाने की मांग की गई। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। दो दिनों तक मामला गर्माया और शनिवार दोपहर को पुलिस ने काजी के खिलाफ प्राणघातक हमले और 25 आम्र्स एक्ट की धारा बढ़ाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। अब पुलिस आरोपित काजी की तलाश कर रही है। सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस तलाश कर रही है।
फरार है।