
नईदिल्ली, ०१ सितम्बर । पिछले महीने ३० अगस्त २०२३ को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में २०० रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को भी कम किया गया है। देश भर में इनकी कीमतों को १५० रुपये कम किया गया है।२ महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में २५० रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को काफी फायदा हो गया है। देश के मह ानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है। ३० अगस्त २०२३ को घरेलू सिलेंडर की कीमत में २०० रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद देश के हर राज्य में इनकी कीमतों में बदलाव किया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत १० करोड़ से ज्यादा लोगों को ४०० रुपये का लाभ मिल रहा है। उज्ज्वला योजना में लोगों को २०० रुपये का सब्सिडी मिल रहा है।
























