
लेबनान, 31 जुलाई । दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन के पास लेबनान के सबसे बड़े फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में रविवार को भारी झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। वही, फिलिस्तीनी गुट फतह ने एक अभियान के दौरान कमांडर अशरफ अल-आर्मोची और उनके चार साथियों के मारे जाने की पुष्टि की।















