फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाडिय़ां पहुंचीं

नई दिल्ली। दिल्ली में एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आग में किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 8.52 बजे निलोठी गांव स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, कुल 10 दमकल गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

RO No. 13467/11