
चेन्नई, १७ नवंबर । तमिलनाडु के तेनकासी जिले में गुरुवार को एक निजी फैक्ट्री से 15 फीट लंबी कोबरा मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग एक टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को बचाया। फैक्ट्री कदयम नगर पालिका क्षेत्र में है।वन अधिकारी नीलगिरि जिले के गुडलूर और पंडालुर इलाकों में जंगली हाथियों की निगरानी कर रहे थे। इन दिनों यहां जंगली हाथी मानव बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं और क्षेत्रों में संपत्तियों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के निवासियों को हाथियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के अमरेली जिले के धारी शहर में मामूली विवाद के बाद भाजपा की महिला नेता मधुबेन जोशी की उसके पड़ोसियों ने हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों रुशिक मेहता, जयओम मेहता और हरिओम मेहता को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि विवाद में भाजपा महिला नेता का बेटा रवि जोशी भी घायल हो गया। जोशी, पार्टी की अमरेली जिला इकाई की सचिव और धारी तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं।






















