कोरबा। एसईसीएल में सत्यापन कार्य चल रहे है।आज कोरबा एरिया के बगदेवा व रजगामार में श्रमिक संगठन के सदस्यों का सत्यापन हो रहा है। एसईकेएमसी कई ईकाईयों में आगे रहने के बाद दूसरे नंबर पर रहता है। केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण , अशोक सिन्हा, संदीप चौधरी ने मिलकर अलग ही रणनीति तैेयार की है। उन्होंने संगठन को बगदेवा मेें मजबूत किया है। यहां पर अशोक सिंह, अजीत सिंह, धनीराम उदेश्वर नायक ने मिलकर पिछले वर्ष 250 से अधिक सदस्य बनाए थे। इस बार माना जा रहा है कि बगदेवा में अच्छा परिणाम आएगा एसकेएमस नए अध्यक्ष मनीष सिंह, महामंत्री धर्मा राव व कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह ने धुआधार ईकाईयों की बैठक ली है। इसके निर्देश पर बगदेवा में रिषभ सिंह व विदेशी लगातार मेहनत कर रहे है। बगदेवा के चलते हर वर्ष एसकेएमएस आगे निकल जाता है। इस बार भी एसकेएमएस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।