बगदेवा के स्टैंड में गिर रहे दुपहिया वाहन

कोरबा। एसईसीएल के बगदेवा परियोजना में कोयला कामगारों के लिए दुपहिया वाहन स्टैंड बनाया गया है। कांक्रीटीकरण नहीं होने से दुपहिया वाहन मिट्टी में धंसकर गिर जाते हैं। इस मुद्दे को आईआर बैठक में जोरशोर से उठाया गया था। अशोक सिंह, धनीराम, उदेश्वर नायक, उपेन्दर सिंह, अजीत सिंह ने मांग करते हुए कहा था कि दुपहिया वाहन स्टैंड में निर्माण कार्य कराना जरूरी है।

RO No. 13467/11